फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father misdeed his daughter more than 50 times in five months, got her aborted four months ago, arrested

पिता का महापाप: पांच माह में 50 से ज्यादा बार किया बेटी से दुष्कर्म, चार महीने पहले कराया गर्भपात, गिरफ्तार

Sun, 17 Dec 2023 09:21 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 17 Dec 2023 09:21 AM IST
सार

Kanpur Crime: गोविंदनगर एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। रविवार को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Father misdeed his daughter more than 50 times in five months, got her aborted four months ago, arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में लोडर चालक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी से पांच महीने में 50 से ज्यादा बार दुष्कर्म किया। इस दौरान गर्भवती होने पर गर्भपात भी करा दिया। शनिवार को नाबालिग ने पड़ोसियों को बताया, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जूही थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

जूही क्षेत्र निवासी लोडर चालक की पत्नी की बीमारी के चलते करीब दस साल पहले मौत हो गई थी। उसकी 17 साल की बेटी और 12 साल का बेटा ननिहाल में रहने लगे थे। करीब तीन साल पहले लोडर चालक अपने बेटे और बेटी को घर ले आया था। बताया था कि खाना बनाने में दिक्कत होती है।

विज्ञापन

शराब के नशे में पिता घर आया और दुष्कर्म किया
बेटी ने बताया कि करीब पांच महीने पहले शराब के नशे में पिता घर आया और दुष्कर्म किया। बाद में आए दिन उसका शोषण करने लगा। विरोध करने पर मारपीट करता और जान से मारने की धमकी देता था। करीब चार माह पहले गर्भवती होने पर गर्भपात भी कराया।

छोड़ दो पापा, जाने दो... ये सब गलत है
पड़ोसियों के मुताबिक करीब चार माह से शराब के नशे में धुत पिता के लौटने के बाद रात में घर से बच्चों की चीख सुनाई देती थी। शुक्रवार शाम करीब आठ बजे से घर से छोड़ दो पापा, जाने दो... ये सब गलत है... की आवाज आ रही थी। थोड़ी देर बाद आवाज बंद हो गईं थी। पड़ोसी महिलाओं ने सुबह लड़की को बुलाकर फुसलाकर पूछा, तो वह फूट पड़ी।

विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की जा रही है
उसने पिता की हैवानियत बताई तो, सभी आक्रोशित हो गए। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा है। गोविंदनगर एसीपी अमरनाथ यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। रविवार को विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

आरोपी का बहन ने किया बचाव, बोली... चार लड़के उठा ले गए थे
जूही थाने में आरोपी की छोटी बहन ने अपने भाई को निर्दोष बताते हुए कहा कि कई माह पहले भतीजी को चार लड़के अपने साथ ले गए थे और नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में उसे घर के पास सड़क किनारे छोड़ गए थे। घटना के बारे में भतीजी को कुछ याद नहीं था।

अस्पताल में गर्भपात करा लिया था
ऐसी घटना दो बार हुई थी। एक बार मामला पुलिस तक भी पहुंचा था। इसी दुष्कर्म के बाद वह गर्भवती हो गई। तब भतीजी ने पिता को इस बारे में नहीं बताया था और अस्पताल में गर्भपात करा लिया था। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed