फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father killed with knife in a fight between brothers

भाइयों के बीच झगड़े में पिता को लगा चाकू, तड़पकर हुई मौत, बेटे पर गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट

Sun, 22 Dec 2019 10:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन
यूपी डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 22 Dec 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
Father killed with knife in a fight between brothers
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
जालौन के मुहम्मदाबाद के एक गांव में बेटों के बीच हो रहे झगड़े में बीचबचाव के दौरान वृद्ध की चाकू लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, ऐर निवासी भईयालाल (70) के दो बेटे रामप्रसाद व पप्पू हैं। पप्पू कोई काम नहीं करता है इसलिए आज रामप्रसाद ने उसे डांट दिया। जिससे आक्रोशित होकर पप्पू ने गालीगलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


जिस पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी और आक्रोशित पप्पू ने चाकू से हमला कर दिया। इसी दौरान भईयालाल ने रामप्रसाद को बचाने की कोशिश की तो चाकू रामप्रसाद के हाथ में लगकर भईयालाल के पेट में घुस गई। जिस पर वह लहूलुहान होकर गिर पड़े और पप्पू भाग गया। झगड़े की आवाज सुनकर पहुंचे  ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस देर रात जब घर पहुंची तब तक वह दम तोड़ चुका था। रामप्रसाद के भी घायल होने के कारण अभी पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। 
विज्ञापन


दो भाइयों के बीच हुए हो रहे विवाद में बीचबचाव करने पहुंचे पिता की चाकू लगने से हुई मौत के मामले में थाना पुलिस ने घायल भाई की तहरीर पर छोटे भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष बीएल यादव का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि डकोर के ऐरी गांव में शनिवार रात लगभग 8 बजे घर के कामकाज में हाथ न बंटाने को लेकर बड़े भाई रामप्रकाश पुत्र भइयालाल ने छोटे भाई पप्पू उर्फ राहुल को डांट दिया। जिससे उग्र होकर पप्पू बड़े भाई से विवाद करने लगा और गालीगलौज भी शुरू कर दी। मना करने पर वह हाथ में चाकू लेकर आया और बड़े भाई पर हमला बोल दिया। इसी दौरान पिता भइयालाल (70) बीचबचाव करने पहुंच गए तो पप्पू ने उनके पेट में चाकू घोंप दिया।


जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन में गिर पड़ा और उसकी मौके पर मौत हो गई। तभी पप्पू ने बड़े भाई पर भी चाकू से हमलाकर दिया। जो उसकी बांह में लग गया जिससे वह भी घायल हो गया। शोरगुल सुन पास पड़ोस के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। तब तक  हमलावर मौके से भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल राम प्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने पप्पू उर्फ राहुल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed