फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father killed 2 year old daughter in hardoi

दो साल की बेटी के सिर पर पिता ने किया लाठी से हमला, मां के चेहरे तक गए खून के छींटे

Tue, 26 Mar 2019 10:00 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 Mar 2019 10:00 PM IST
विज्ञापन
father killed 2 year old daughter in hardoi
यूपी पुलिस फाइल फोटो
हरदोई के बघौली में एक पिता ने अपनी बेटी के सिर पर लाठी से हमला कर दिया जिसमें बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। शराब के नशे में युवक ने पत्नी से मारपीट के दौरान लाठी चला दी। लाठी मां की गोद में बैठी बच्ची के सिर पर जा लगी। घटना के बाद पिता मौके से फरार हो गया। महिला ने पति के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम चनोखर निवासी रमेश के पास ढाई बीघा खेती है। वह मजदूरी भी करता है। सोमवार देर शाम रमेश शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा तो उसकी पत्नी रामेश्वरी ने नाराजगी जताई। इस पर रमेश को गुस्सा आ गया और उसने पास पड़ी लाठी से रामेश्वरी पर वार कर दिया।
विज्ञापन

शराब के नशे में कर दी बेटी की हत्या

रामेश्वरी ने खुद को बचाया तो लाठी उसकी गोद में खेल रही दो वर्षीय पुत्री दिव्यांशी के सिर पर जा लगी। लाठी लगते ही दिव्यांशी की मौत हो गई तो रामेश्वरी बिलख पड़ी। रमेश मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी पर ग्रामीण एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी गई।

बघौली थानाध्यक्ष फूलचंद्र सरोज ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि रमेश शराब पीने और जुआ खेलने का आदी है। रामेश्वरी की तहरीर पर रमेश के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। रमेश की तलाश की जा रही है। दिव्यांशी अपने मां-बाप की इकलौती पुत्री थी। उसके दो बड़े भाई मिथुन और हरिकेश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed