फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father in law murdered his son in law to trap enemy

दुश्मन को फंसाने के लिए 'अपनो का कत्ल', गुंजन ने इस तरह से उगला सच, जिसने भी सुना हैरान रह गया

Sun, 03 Jun 2018 09:38 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 03 Jun 2018 09:38 PM IST
विज्ञापन
father in law murdered his son in law to trap enemy
खेत में बने कुएं में शव मिलने के बाद जांच करते कोतवाल - फोटो : अमर उजाला
यूपी के उन्नाव जिले में सत्रह दिन से लापता युवक का शव उसके साले की निशानदेही पर ससुराल के बाहर कुएं से बरामद कर पुलिस ने घटना का खुलासा किया। इस घटना के खुलासे के बाद जो सच सामने आया उसे जानकर हर कोई हैरान रह गया।
विज्ञापन



शहर के मोहल्ला हिरननगर निवासी राजेश उर्फ पप्पू (40) पुत्र सुरेंद्र सिंह 17 मई को कानपुर के थाना बिधनू के गांव जरिहई निवासी साली सुलेखा पत्नी रतन को उन्नाव रेलवे स्टेशन से लिवाकर बाइक से उसके मायके (अपनी ससुराल) शेरअलीखेड़ा छोड़ने गया था।
विज्ञापन



इसके बाद से वह घर नही लौटा। अगले दिन 18 मई को राजेश की बाइक शहर में आवास विकास बाइपास के पास हाईवे किनारे मिली थी। राजेश की मां सुशीला ने अज्ञात लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

उसे मीट खिलाया और जमकर शराब पिलाई

father in law murdered his son in law to trap enemy
रोते-बिलखते मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

पुलिस राजेश की ससुराल शेरअलीखेड़ा पहुंची तो वहां ग्रामीणों ने ससुरालीजनों पर ही उसकी हत्या का शक जाहिर किया। 19 मई को पुलिस ने मृतक के ससुर हरिपाल यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने माखी थानाक्षेत्र के मर्दनखेड़ा निवासी नाती (बेटी का लड़का) रंजन यादव पुत्र रामबाबू के साथ मिलकर राजेश के अपहरण की बात स्वीकार की लेकिन हत्या से इंकार कर दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था। पुलिस ने राजेश व ससुराल वालों के मोबाइल की सीडीआर निकलवाई और सर्विलांस पर लगाकर जांच की। साले गुंजन यादव पर शक हुआ।

 

शनिवार शाम पुलिस उसे कोतवाली लेकर आई पूछताछ की तो उसने सच्चाई उगल दी। गुंजन ने बताया कि उसके तीन बड़े भाई उदयभान, चंद्रभान और चंदन व पिता गांव के पूर्व प्रधान सुरेंद्र यादव के भाई गुड्डू की हत्या के मामले में आठ साल पहले जेल गए थे। पिता हरिपाल नौ महीने पहले जमानत पर छूटकर आए हैं जबकि तीनों भाई जेल में हैं। पिता हरिपाल अपने दामाद राजेश से पूर्व प्रधान सुरेंद्र की हत्या कराकर दुश्मनी का बदला लेना चाहते थे। राजेश ने इंकार कर दिया।
 


इसी खुन्नस में पिता ने राजेश की हत्या कर इल्जाम में पूर्व प्रधान को जेल भेजवाने की योजना बनाई। इसमें परिवार ने उनका साथ देते हुए हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जिस दिन राजेश उनके घर (ससुराल) आया उसे मीट खिलाया और जमकर शराब पिलाने के बाद मारपीट कर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद रात में ही शव गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जवाहरखेड़ा निवासी ठाकुर के खेत में स्थित कुएं में फेंक दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed