फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   father found guilty in daughter's death

बेटी कर रही थी किसी गैर मर्द से बात तो पिता ने कर दी थी हत्या, मिली उम्रकैद

Fri, 08 Feb 2019 01:10 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 08 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
father found guilty in daughter's death
डेमो
इटावा में गुरुवार को युवक से बातें करते देख बेटी को मौत के घाट उतारने वाले पिता को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। वर्ष 2015 में हुए इस हत्याकांड का बृहस्पतिवार को फैसला सुनाते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मो. कमरुज्जमा खान ने हत्यारे को 25 हजार रुपये अर्थदंड से भी दंडित किया। मामले के चार अन्य अभियुक्तों को संदेह का लाभ देते हुए कोर्ट ने बरी कर दिया है। 
विज्ञापन


अभियोजन पक्ष के वकील तरुण कुमार शुक्ला के अनुसार 31 जुलाई 2015 को बकेवर थाने के गांव पृथ्वीरामपुर के पास सेंगर नदी में युवती का शव मिला था। उसकी शिनाख्त भरथना के खानपुरा निवासी लक्ष्मी के रूप में हुई। पिता महेश चंद्र और बाबा जिलेदार सिंह ने कपड़ों व मोबाइल के आधार पर बेटी की शिनाख्त थी।
विज्ञापन


छानबीन के दौरान मामला ऑनर किलिंग का पाया गया। पुलिस ने विवेचना में बताया कि महेश चंद्र ने अपनी पुत्री लक्ष्मी को गोविंद नाम के युवक से बात करते हुए देखा था। 27 जुलाई 2015 को महेश और अन्य परिजनों ने लक्ष्मी की हत्या कर दी। उन्होंने शव को सेंगर नदी में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कोर्ट में महेश चंद्र, उसके पिता जिलेदार सिंह, चाचा नेत्रपाल सिंह, रिश्तेदार राजेंद्र सिंह व मनीषा देवी के खिलाफ चार्जशीट पेश की। कोर्ट ने सुनवाई और बयानों के आधार पर महेशचंद्र को दोषी करार दिया और सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed