कानपुर देहातः बाइक अनियंत्रित होने से पिता-पुत्री की मौत
बुधवार देर रात कानपुर के थाना शिवराजपुर के गांव कंठीपुर निवासी रईस(42) शाहबुद्दीन अपनी बेटी रईसा(18) के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित होने से दोनों गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इमरजेंसी में मौजूद चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
