{"_id":"63edca0f0d5417d3310ea73a","slug":"father-and-son-died-in-road-accident-in-unnao-up-2023-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Unnao: तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao: तेज रफ्तार कार ने पिता-पुत्र को कुचला, दोनों की दर्दनाक मौत
Thu, 16 Feb 2023 11:49 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 16 Feb 2023 11:49 AM IST
सार
यूपी के उन्नाव जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। हादसे में कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
उन्नाव सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उन्नाव-शुक्लागंज मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर तोड़ते हुए बाइक सवार पिता-पुत्र को रौंद दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पिता-पुत्र एक शादी समारोह में शामिल होकर घर लौट रहे थे। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को जिला अस्पताल लाई।
विज्ञापन
जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। हादसे के बाद कार सवार मौके से भाग निकले। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के बरौना गांव निवासी चंद्रकिशोर दीक्षित (65) दूरसंचार विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी थे। अपने अविवाहित बेटे रामगोपाल (26) के साथ सदर कोतवाली के शेखपुर स्थित मकान में रहते थे। बड़ा बेटा पंकज परिवार के साथ गंगाघाट में रहता है। बुधवार रात रामगोपाल अपने पिता को लेकर दोस्त की शादी में शामिल होने सदर कोतवाली के नेहरूबाग स्थित एक गेस्ट हाउस आया था।
विज्ञापन
देर रात घर लौटते समय शुक्लागंज उन्नाव मार्ग पर गोकुल बाबा मंदिर चौराहे के निकट तेज रफ्तार कार अनिंयत्रित होकर डिवाइडर लांघ कर दूसरी लेन में पहुंची और उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। पिता-पुत्र सड़क किनारे बने नाले में जा गिरे। इससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार सवार गाड़ी छोड़ कर भाग निकले। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनके पास से बरामद दस्तावेजों के जरिए शिनाख्त कर परिजनों को जानकारी दी। दोनों गाड़ियों को मगरवारा चौकी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।