{"_id":"65e0b7708fe5ddd44e0abd37","slug":"father-and-son-arrested-in-murder-of-youth-2024-02-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या: पिता-पुत्र गिरफ्तार, आरोपी बोले- बेटी के साथ आपत्तिजनक हालात में देख कुल्हाड़ी से काट डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या: पिता-पुत्र गिरफ्तार, आरोपी बोले- बेटी के साथ आपत्तिजनक हालात में देख कुल्हाड़ी से काट डाला
Thu, 29 Feb 2024 10:41 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 29 Feb 2024 10:41 PM IST
सार
Fatehpur News: सिर काटकर युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
घटना का खुलासा करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में सिर काटकर युवक की हत्या का 48 घंटे में आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर खुलासा किया है। युवक को बेटी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखकर हत्या की गई थी। हत्या के बाद घर से करीब आधा किलोमीटर दूर शव को बोरे में भरकर साइकिल से जंगल में फेंक आए थे। जंगल में कुल्हाड़ी से गला काटकर अलग कर दिया था। हत्यारोपी मृतक के रिश्ते में चचेरा बहनोई व उसका पिता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के इब्राहीमपुर गांव के निहालपुर निवासी नरेंद्र कुमार पटेल 25 फरवरी की रात करीब 10 बजे मोबाइल पर बातचीत करते घर से निकला था। उसका सिर विहीन शव 27 फरवरी को महन्ना बाबा के जंगल में मिला था। एसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी, सर्विलांस, स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कर्मपुर मोड़ से एक गांव से पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। पिता-पुत्र परिवार के साथ 25 फरवरी को गांव में ही शादी में शामिल होने गए थे। परिवार की एक युवती का छह माह से नरेंद्र से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
नरेंद्र से मोबाइल पर बातचीत के बाद युवती शादी से घर पहुंची थी। जहां दोनों को आपत्तिजनक हालत में युवती के परिजनों ने पकड़ा था। यह देखकर पिता-पुत्र ने नरेंद्र की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव को बाेरे में भरकर आधा किलोमीटर दूर जंगल में फेंक आए थे। जंगल में कुल्हाड़ी से गला काटकर अलग कर दिया था।
पुलिस ने मृतक का मोबाइल, हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी, साइकिल बरामद की है। रिश्ते में हत्यारोपी पुत्र मृतक का चचेरा बहनोई लगता है। मृतक के मोबाइल की सीडीआर से पुलिस का पता लगा कि वह कई लड़कियों से फेसबुक, इंस्टाग्राम व वायस काल पर बातचीत करता था।सीडीआर में भी युवती का नंबर आने पर पुलिस ने छानबीन की। इस तरह मामले का खुलासा हुआ।