फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Father also hangs on the noose after killing his son in Kanpur, police lodged FIR

बेटे की हत्या कर, पिता भी फंदे पर लटका: पत्नी की सूचना पर मासूम का पोस्टमार्टम, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Sat, 23 Jul 2022 09:14 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 23 Jul 2022 09:14 PM IST
सार

नौबस्ता के हनुमंत विहार इलाके में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां एक पिता ने अपने छह साल के बच्चे की हत्या कर दी।  परिजनों ने बगैर पुलिस को सूचना दिए दोनों शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, मायके से आई पत्नी की सूचना पर पुलिस ने मासूम के शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन
Father also hangs on the noose after killing his son in Kanpur, police lodged FIR
हनुमंत विहार थाना अंतर्गत बेटी और पति की हत्या का आरोप लगाती नीरू देवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के हनुमंत विहार थाना क्षेत्र के अर्रा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। सनकी पिता मासूम बेटे की हत्या कर खुद भी फंदे से लटक गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बच्चे का शव दफना दिया और उसके पिता का दाह संस्कार करा दिया। आठ माह से मायके में रह रही पत्नी को जब पड़ोसी से सूचना मिली, तो उसने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद घटना का खुलासा हुआ। पुलिस ने दफनाए गए बच्चे के शव को शनिवार को निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

अर्रा गांव निवासी आशीष सिंह के परिवार में पत्नी नीरू दो बेटियां खुशी (08), दिव्या (04) व इकलौता बेटा कृष्णा (07) था। आशीष पान मसाले की दुकान चलाता था। आशीष के पिता राम कुमार ने बताया कि बेटा नशे का लती था। इस कारण बहू अपनी बेड़ी बेटी को लेकर आठ माह पहले पुखरायां स्थित मायके चली गई थी। उन्होंने बताया कि बुधवार को जब आशीष कहीं नजर नहीं आया, तो कमरे में जाकर देखा। दोनों के शव फंदे से लटक रहे थे।,

विज्ञापन

इसके बाद दोनों शवों का महाराजपुर के ड्योढ़ी घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इधर, पड़ोसियों की सूचना पर शुक्रवार को आशीष की पत्नी नीरू अपने पिता लाखन के साथ ससुराल पहुंची। उसने आरोप लगाया कि जब ससुराल वालों से घटना के बारे में पूछा तो वे लोग आनाकानी करने लगे। इसके बाद उसने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर एसीएम प्रथम राजेश कुमार की मौजूदगी में बच्चे का शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम में गला दबाकर हत्या करने के बाद फंदे से लटकाए जाने की पुष्टि हुई।
 

नीरू की तहरीर पर पति आशीष के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। हालांकि उसकी मौत हो चुकी है, लेकिन कानूनी प्रक्रिया के तहत एफआईआर की गई है। बाद में यह मुकदमा खत्म कर दिया जाएगा। वहीं परिजनों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।  - विकास कुमार पांडेय, एसीपी गोविंदनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed