फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   father also died after seeing the dead body of a young man in hardoi

हरदोई: युवक की डेंगू से मौत, बेटे का शव देख पिता ने भी तोड़ा दम

Fri, 04 Sep 2020 03:35 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 04 Sep 2020 03:35 PM IST
विज्ञापन
father also died after seeing the dead body of a young man in hardoi
जानकारी करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के गांव गड़रियाखेड़ा निवासी डेंगू पीड़ित युवक की गुरुवार की रात लखनऊ में निजी अस्पताल में मौत हो गई। अस्पताल में बेटे का शव देखकर पिता की भी हार्टअटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन


गड़रियाखेड़ा निवासी परमेश्वर (50) किसान थे। उसके परिवार में पांच पुत्रों में सबसे छोटा अमित (18) कुछ दिन से बुखार पीड़ित था। परिजनों ने उसे लखनऊ के मलिहाबाद स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


तीन दिन पहले अमित के डेंगू से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। गुरुवार देर रात एक बजे अमित की अस्पताल में मौत हो गई। इसकी जानकारी पर पिता परमेश्वर अस्पताल पहुंचे। वहां बेटे का शव देख परमेश्वर की हालत बिगड़ गई और हार्टअटैक से उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता-पुत्र की मौत की जानकारी से परिजनों में कोहराम मच गया। दोनों के शव शुक्रवार सुबह गड़रियाखेड़ा पहुंचे तो ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अतरौली के प्रभारी निरीक्षक संतोष तिवारी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों से पूरी जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतकों के नमूने लेकर कोरोना की जांच कराई। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक  रिपोर्ट निगेटिव आई है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed