{"_id":"6161e6138ebc3e289c7474be","slug":"fathepur-news-shopkeeper-dies-in-road-accident-kanpur-news-knp657354633","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में दुकानदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में दुकानदार की मौत
विज्ञापन
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के इटरा गांव के पास शनिवार शाम बाइक सवार को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार को मौत हो गई।
खोटिला गांव निवासी आशीष सिंह गौतम (25) बाइक से अपने मौसेरे भाई अंकुश सिंह को शनिवार शाम छह जोनिहा बस अड्डे पर छोड़ने आया था। जहां से लौट कर घर वापस जा रहा था।
जाफरगंज के इटरा मोड़ के सौ मीटर दूर फतेहपुर से आ रही प्राइवेट बस ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में आशीष की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक हेलमेट नहीं लगाए था।
जाफरगंज पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक गहरूखेड़ा चौराहे पर कपड़े की दुकान किए हुए था।
मृतक घर में चार भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मां संतरा, पत्नी शालू, भाई अन्नू सिंह, बहन अंशू, रिशु का हाल-बेहाल हो गया। थानाध्यक्ष केशव वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।