फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Youth beaten with sticks in front of the police post

Fatehpur: चौकी के सामने युवक को डंडों से पीटा, मुहर्रम जुलूस देखने जा रहा था बाइक सवार, वीडियो वायरल

Wed, 17 Jul 2024 07:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 17 Jul 2024 07:31 PM IST
सार

Fatehpur News: बाइक ओवरटेक करने के विवाद में मुहर्रम जुलूस देखने आबूनगर जा रहे युवक को चौकी के सामने कुछ लोगों ने जमकर पीटा। 

विज्ञापन
Fatehpur: Youth beaten with sticks in front of the police post
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में बाइक ओवरटेक करने के विवाद में पुलिस चौकी के सामने बाइक सवार एक युवक को आठ से 10 लोगों ने घेरकर लाठी-डंडे व लात घूसों से पीटा। पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायल का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के इमामगंज मोहल्ला निवासी अबरार अहमद का पुत्र मो. बशर मुहर्रम के जुलूस में शामिल होने आया था। आरोप है कि पुलिस चौकी आबूनगर के सामने इमरान समेत आठ से 10 लड़के आए। उस पर हमला कर दिया। हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो में कुछ महिला बीच बचाव को पहुंची। हमलावरों ने उनसे भी धक्का मुक्की की। चौकी प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि ओवरटेक करने में बाइकों की मामूली टक्कर को लेकर विवाद हुआ है। घायल की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed