फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: Youth beaten to death, six arrested

फतेहपुर: युवक को पीट-पीटकर मार डाला, छह गिरफ्तार, बदला लेने पहुंचने पर हुई वारदात

Sun, 28 Jun 2020 02:55 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 28 Jun 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Youth beaten to death, six arrested
घटना के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
फतेहपुर के खखरेरू में चार माह पहले शादी समारोह में हुए विवाद में बदला लेने पहुंचे युवक की शनिवार दोपहर करीब तीन बजे पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में पुलिस तैनात कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक खखरेरू थाना क्षेत्र के तारापुर गांव निवासी मिश्रीलाल का बेटा दुर्गेश गौतम (21) मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। पिता गांव में राजगीर का काम करते हैं। दुर्गेश फरवरी में गांव आया था। वह खखरेरू के बेलाई गांव में बरात में शामिल होने गया था। वहां गांव के कुछ लड़कों से झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


 

घर आने के बाद वह मुंबई कमाने चला गया। लॉकडाउन में एक माह पहले लौट आया। तारापर के लल्लू के घर में शनिवार को स्लैब पड़ रही थी। बेलाई गांव से लल्लू के रिश्तेदार दो युवक आए थे। उक्त युवक पता लगा कि इन्हीं युवकों ने बरात में बेइज्जती की थी।

वह बदला लेने साथियों को लेकर लल्लू के घर पहुंचा। दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। लाठी-डंडे चल गए। पथराव होने लगा। इससे भगदड़ मच गई। लल्लू पक्ष ने दुर्गेश को पीटकर बेदम कर दिया। सूचना पर दुर्गेश के परिजन लल्लू के दरवाजे पर पहुंच गए। वे घायल दुर्गेश को लेकर अस्पताल पहुंचे। हरदों सीएचसी में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

इस पर परिजन शव लेकर थाने पहुंचे। जानकारी पर पुलिस हरकत में आ गई। तारापर गांव में लल्लू समेत कई घरों में छापा मारा। पुलिस ने छह लोगों को पकड़ा है। थानेदार नागेंद्र कुमार नागर ने बताया कि दुर्गेश के बड़े भाई राजेश ने छेदीलाल उर्फ छेद्दू, मोहित, माताबदल उर्फ लल्लू, सुरेंद्र, सुभाष, कल्लू खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed