फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: uncontrollable bike collided with a culvert, two died

Fatehpur: पुलिया से टकराई बेकाबू बाइक, दो की दर्दनाक मौत

Sat, 01 Apr 2023 04:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 01 Apr 2023 04:19 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुए। बेकाबू बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

विज्ञापन
Fatehpur: uncontrollable bike collided with a culvert, two died
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले के जहानाबाद में ओवरटेक करने में दो बाइक सवार पुलिया से टकरा गए। हादसे में दोनों ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। शनिवार दोपहर शिवकुमार पाण्डेय (70) अपने चचेरे भाई विजय शंकर पाण्डेय (45) के साथ बाइक से अपने रिश्तेदार बृजमोहन अवस्थी निवासी घनश्यामपुर थाना जहानाबाद के यहां जा रहे थे।

विज्ञापन


मुगल मार्ग हाईवे पर दिलीप कुमार स्मारक महाविद्यालय के पास एक वाहन को ओवरटेक करते हुए आगे निकलने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई। बाइक काफी दूर तक रगड़ती चली गई, जिससे दोनों बाइक सवारों के सिर में गहरी चोट आई। घटना स्थल पर ही दोनों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed