{"_id":"63411308de80e122370a1f0c","slug":"fatehpur-uncle-nephew-died-due-to-wall-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: दीवार ढहने से चाचा-भतीजे की जान गई, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: दीवार ढहने से चाचा-भतीजे की जान गई, परिजनों में मचा कोहराम
Sat, 08 Oct 2022 11:39 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
फतेहपुर जिले में बारिश के चलते कच्चे घर की दीवार ढहने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। एक युवक घायल हुआ है। सदर कोतवाली क्षेत्र के सोनही निवासी पंकज का पांच वर्षीय पुत्र प्रीत अपने चाचा लवकुश (22) के साथ शाम को परचून की दुकान पर बिस्किट लेने गया था। घर लौटते समय बारिश के चलते गांव के ही एक कच्चे घर की दीवार ढह गई।
विज्ञापन
हादसे में प्रीत, लवकुश और गांव के शत्रुघ्न (45) दब गए। हादसे से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शत्रुघ्न को बाहर निकाला। वहीं प्रीत को मौके पर ही मौत हो गई। बाद में घायल लवकुश को मृत घोषित कर दिया। नायब तहसीलदार विकास पांडेय मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतकों को दैवीय आपदा के तहत चार-चार लाख रुपए का मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन