फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: Two killed in a clash Face to face between two bikes

फतेहपुर: बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल, हेलमेट नहीं लगाए थे दोनों बाइक सवार

Tue, 13 Oct 2020 02:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 13 Oct 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Two killed in a clash Face to face between two bikes
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन - फोटो : amar ujala
फतेहपुर के हथगाम में दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में दो की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को हथगाम सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा मानपुर गांव के सामने मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह हुआ। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के लोगों में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन


एक बाइक पर तीन लोग सवार थे। दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गहरी चोट मौत का कारण बताई जा रही है।  कौशांबी के थाना सैनी के अलीपुर जीता गांव निवासी रामशंकर (45) शादी के बाद से हथगाम के कसरांव गांव स्थित ससुराल में रह रहे हैं। परिवार में पत्नी कुसमा देवी और पांच बच्चे मालती (18), राहुल (15), रोहित (12), जयसिंह (8) और खुशबू (4) हैं।
विज्ञापन


रामशंकर फतेहपुर स्थित एक नमकीन फैक्टरी में काम करता था। मंगलवार सुबह रामशंकर अपनी बाइक से फैक्टरी में काम करने वाले साथी मलखान (35) पुत्र बाबू सिंह निवासी निचकी फरीदपुर और मुलायम (30) पुत्र हरिप्रसाद निवासी मानपुर के साथ काम पर जाने के लिए निकला था। तीनों एक ही बाइक पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

फैक्टरी जाते समय रास्ते में यह लोग किसी से बकाया रुपये लेने के लिए कसरांव से हथगाम की ओर मुड़ गए। करीब एक किमी आगे बढ़कर मानपुर गांव के सामने पहुंचे थे कि सामने आ रहे बाइक सवार की ओवरटेक के प्रयास में रामशंकर की बाइक में आमने सामने भिड़ंत हो गई। हादसा होते ही चारों को हथगाम सीएचसी पहुंचाया गया जहां डाॅक्टरों ने रामशंकर और मलखान को मृत घोषित कर दिया।

मुलायम और दूसरी बाइक पर सवार सब्जी विक्रेता अखिलेश (24) पुत्र मिश्रीलाल निवासी पलिया हथगाम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे में दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। अखिलेश की बाइक में लदी सब्जी सड़क पर फैल गई। सीएचसी के चिकित्सकों के मुताबिक रामशंकर और मलखान के सिर पर गहरी चोटें आई हैं। अगर हेलमेट लगाए होते तो शायद जान बच जाती। 

नवरात्र में बेटी की गोदभराई करने जा रहा था रामशंकर 
फतेहपुर। रामशंकर की बड़ी बेटी मालती की शादी तय हो गई है। नवरात्र में उसकी गोदभराई थी। पूरा परिवार मालती की गोदभराई में लगा हुआ था। घर में तैयारियां चल रही थीं। रामशंकर भी बेटी की शादी के लिए दिन रात एक किेए था। लेकिन हादसे में सारी खुशियां काफूर हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed