फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: Tractor overturned, cousins died, one injured

Fatehpur: बाइक सवार को बचाने में पलटा ट्रैक्टर, दबकर चचेरे भाइयों की मौत, एक घायल

Tue, 03 Jan 2023 09:25 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 03 Jan 2023 09:25 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। ट्रैक्टर पलटने से दबकर चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि एक युवक घायल हो गया।

विज्ञापन
Fatehpur: Tractor overturned, cousins died, one injured
फतेहपुर में सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के सहिली में बाइक सवार को बचाने में मंगलवार रात ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चचेरे भाइयों की दबकर मौत हो गई। एक युवक घायल हो गया। घायल को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मलवां थाना क्षेत्र के चंदलाही गांव निवासी वीरेंद्र उर्फ मोनू सिंह (25), छोटू सिंह (24), नागेंद्र सिंह (23) ट्रैक्टर में भूसा लेने ललौली थाने के कोणार गांव जा रहे थे।

विज्ञापन


राधानगर थाना क्षेत्र के सहिली के पास भरसवां रोड पर ट्रैक्टर के सामने बाइक सवार आ गए। तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसा देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी और राहत बचाव कार्य में जुट गए। ट्रैक्टर में दबे वीरेंद्र और छोटू को बाहर निकाला, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
विज्ञापन


तीसरे युवक नागेंद्र की जान बचाई जा सकी। पुलिस ने एंबुलेंस से वीरेंद्र और छोटू के शव पोस्टमार्टम हाउस भेजे और घायल नागेंद्र को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक वीरेंद्र के पिता चुन्नू सिंह और मृतक छोटू के पिता जयनारायण सिंह समेत अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक राजकिशोर ने बताया कि हादसा बाइक सवारों को बचाने में हुआ है। ट्रैक्टर भी पलटने से क्षतिग्रस्त हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed