{"_id":"671d18d1bd5b68444b03876a","slug":"fatehpur-student-who-went-to-fill-out-a-scholarship-form-was-misdeed-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: वजीफा का फॉर्म भरने गई छात्रा से दुष्कर्म, दूसरे समुदाय का है आरोपी, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: वजीफा का फॉर्म भरने गई छात्रा से दुष्कर्म, दूसरे समुदाय का है आरोपी, मुकदमा दर्ज
Sat, 26 Oct 2024 10:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 26 Oct 2024 10:03 PM IST
सार
Fatehpur News: किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी दूसरे समुदाय का है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहपुर जिले में थरियांव थाना क्षेत्र की किशोरी से दूसरे समुदाय के युवक ने दुष्कर्म किया। छात्रा विद्यालय से छात्रवृति का फॉर्म भरने पैदल निकली थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थरियांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी थरियांव स्थित एक इंटर कॉलेज में 11वीं की छात्रा है। वह शनिवार दोपहर कॉलेज से छात्रवृति का फॉर्म भरने के लिए कस्बा स्थित चौराहा पैदल जा रही थी।
विज्ञापन
रास्ते में थानाक्षेत्र का ही युवक समीर शाह मिला। छात्रा को बहला फुसलाकर बाइक में बैठाकर दूर जंगल ले गया। वहां दुष्कर्म किया और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। छात्रा ने घर आकर परिजनों को आपबीती सुनाई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष अरविंद पवार राय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन