फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Student protest at Sarvodaya Inter College Class 10 girl missing under suspicious circumstances

Fatehpur: सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्र प्रोटेस्ट, प्रदर्शन में शामिल 10वीं की छात्रा लापता, पुलिस कर रही तलाश

Wed, 29 Jul 2026 03:55 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Wed, 29 Jul 2026 03:55 PM IST
सार

Fatehpur News: किशनपुर कस्बे स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में मंगलवार को हुए छात्र प्रदर्शन के बाद 10वीं कक्षा की एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। बुधवार सुबह परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Fatehpur Student protest at Sarvodaya Inter College Class 10 girl missing under suspicious circumstances
सर्वोदय इंटर कॉलेज - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में किशनपुर कस्बे के सर्वोदय इंटर कॉलेज में मंगलवार को हुए छात्र प्रदर्शन के बाद 10वीं की एक छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। छुट्टी के बाद छात्रा घर नहीं पहुंची, तो परिजनों ने पहले रिश्तेदारों और सहेलियों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


विज्ञापन



इसके बाद बुधवार सुबह परिजन ने थाना किशनपुर में गुमशुदगी की तहरीर दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि छात्रा की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed