फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Student brutally beaten by teacher for not completing homework

Fatehpur: होमवर्क पूरा न होने पर शिक्षक ने छात्रा को बेरहमी से पीटा, नर्सिंग होम में भर्ती

Wed, 19 Nov 2025 09:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 19 Nov 2025 09:23 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Student brutally beaten by teacher for not completing homework
केंद्रीय विद्यालय जूनियर हाईस्कूल भिटौरा में छात्रा की बेरहमी से पिटाई - फोटो : अमर उजाला

होमवर्क पूरा न होने पर सोमवार को कक्षा आठ की छात्रा को शिक्षक ने बेरहमी से पीट दिया। गदेली पर गंभीर चोट से छात्रा का दाहिना हाथ सूज गया। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि जिला अस्पताल के डॉक्टर ने उसे भर्ती करने से मना कर दिया। परिजन ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बृहस्पतिवार को ऑपरेशन होना बताया गया है।

विज्ञापन


थरियांव थाना क्षेत्र के करमचंद्रपुर निवासी सोनी पत्नी याकूब अहमद ने बुधवार को हसवा चौकी में शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि बेटी नौशीन केंद्रीय विद्यालय जूनियर हाईस्कूल भिटौरा क्षेत्र में कक्षा आठ में पढ़ती है। सोमवार को बेटी स्कूल गई थी। यहां होमवर्क पूरा न होने पर विद्यालय के शिक्षक ने पानी की टंकी में लगे प्लास्टिक के मोटे पाइप को निकाला और बेटी की दाहिने हाथ की गदेली पर 25-30 बार मारा। इससे छात्रा के हाथ में सूजन आ गई।
विज्ञापन


छात्रा की मां सोनी ने बताया कि बुधवार को बेटी को लेकर विद्यालय पहुंचीं। यहां शिक्षक से बात की तो उसने अभद्रता कर भगा दिया। इस पर परिजन ने हंगामा भी किया। चौकी प्रभारी हसवा अरुण कुमार ने कहा कि शिकायती पत्र मिला है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑपरेशन न हुआ तो हाथ में पैदा हो जाएगी सड़न
प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष नदीम उर्फ पप्पू ने बताया कि छात्रा का शहर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। यहां सर्जन डॉ. प्रशांत साहू ने कहा है कि अगर ऑपरेशन नहीं किया गया तो हाथ में सड़न पैदा हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed