Fatehpur: आंधी-बारिश ने उजाड़ा घर, ट्यूबवेल की दीवार गिरने से किसान की मौत, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Fatehpur News: रासी डेरा गांव में रविवार को तेज तूफान और बारिश के कारण ट्यूबवेल की दीवार गिरने से किसान की मलबे में दबकर मौत हो गई। परिजन उन्हें इलाज के लिए ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में ललौली थाना क्षेत्र के रासी डेरा मजरे कोर्रा कनक में तेज तूफान और बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार सिधवा पुत्र अधीन (60) रोज की तरह अपने ट्यूबवेल पर लेटे हुए थे। तभी अचानक आए तेज तूफान और बारिश की चपेट में आकर ट्यूबवेल की दीवार गिर गई।
दीवार पर छप्पर तना हुआ था, जिसके कारण पूरी संरचना सिधवा के ऊपर आ गिरी। मलबे में दबने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। खेत में रखवाली कर रहे लोगों ने तुरंत घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें मलबे से बाहर निकालकर इलाज के लिए फतेहपुर ले जाने लगे।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ती देख परिजनों को अनहोनी का अंदेशा हुआ। इसके बाद उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में दिखाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिवार में तीन बेटे हैं, जिनमें बड़े बेटे का पहले ही आकस्मिक निधन हो चुका है। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।