फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Road Accident Traveler bus rammed into dumper from behind four dead and 21 injured

Fatehpur Road Accident: फतेहपुर में बड़ा हादसा, डंपर में पीछे से घुसी ट्रैवलर बस, चार की मौत और 21 घायल

Wed, 12 Feb 2025 10:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 12 Feb 2025 10:29 AM IST
सार

Fatehpur News: बक्सर रोड पर बुधवार सुबह पांच बजे डंपर में ट्रैवलर बस पीछे से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Fatehpur Road Accident Traveler bus rammed into dumper from behind four dead and 21 injured
fatehpur road accident - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे गिट्टी लदे ट्राला में महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैवलर टकराई गई। ट्राला  श्रद्धालुओं भरी ट्रैवलर को करीब दो किलोमीटर तक घसीट ले गया। हादसे में चालक समेत चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 17 श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डीएम समेत अन्य अधिकारियों ने घायलों का जिला अस्पताल में हाल जाना है। भीषण हादसा कल्यानपुर थाना क्षेत्र हाईवे अंतर्गत दूधी कागार बक्सर मोड़ पर हुआ।
विज्ञापन


यहां गिट्टी लदे ट्राला चालक ने बक्सर मोड़ पर मुड़ने के लिए रफ्तार धीमी की थी। इसी दौरान नई दिल्ली से प्रयागराज जा रही 21 श्रद्धालु सवार ट्रेवलर 100 की रफ्तार से ट्राला से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

झपकी आने से हादसा होने की आशंका
हादसा इतना भीषण था कि ट्राला के पीछे ट्रेवलर फंस गई। ट्राला चालक भागने की कोशिश में प्रयागराज की ओर ट्रैवलर को घसीटता ले गया। एकांत जगह देखकर ट्राला छोड़कर चालक भाग निकला। पुलिस को पांच बजकर 12 मिनट पर हादसे की खबर मिली।

पुलिस ने ट्रैवलर में फंसे घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि ट्राला कब्जे में लिया गया है। माना जा रहा है कि हादसा ट्रैवलर चालक को झपकी आने से हुआ है। एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हादसे में मृतक व गंभीर घायल
नई दिल्ली खजानी नगर जोहनीपुर निवासी इंद्रजीत सिंह का पुत्र विवेक सिंह (28) ट्रैवलर चालक, नई दिल्ली उत्तम नगर राधे इंफ्लेव मोहन गार्डन निवासी विमलचंद्र झा (52), दिगंबर झा (70), प्रेमकांत झा (55) की मौत हो गई। हादसे में जगन्नाथ व उनकी पत्नी मीरा देवी (50), रीता देवी (45) की हालत गंभीर देखकर जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रेफर किया।

हादसे में घायलों की सूची
हादसे में नई दिल्ली उत्तम नगर राधे इंफ्लेव मोहन गार्डन निवासी सतीश मिश्रा (50), बीना देवी (50) पत्नी प्रेमकांत झा, जयलक्ष्मी देवी (60), वंदना झा (45), मनोरमा झा (45) पत्नी दिगंबर झा, अनूप कुमार झा (48), रूक्मणी (40), हादसे में दिवंगत विमल चंद्र की पत्नी सलोनी झा (48) पुत्र अनुराग (25),अनिल कुमार (60), विनोद झा की पत्नी आनंदी झा (50), पुत्र शुभम (25), अनिल कुमार झांस की पत्नी सना देवी (46), अनुज कुमार झा (40) घायल हुए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed