फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Road accident news: chowki incharge and BJP leader injured

फतेहपुर में सड़क हादसा: कार की आमने-सामने भिड़ंत में चौकी इंचार्ज व भाजपा नेता घायल

Thu, 02 Sep 2021 06:17 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 02 Sep 2021 06:17 PM IST
सार

भाजपा नेता के परिजन उन्हें लेकर फतेहपुर गए है। चौकी इंचार्ज को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है।

विज्ञापन
Fatehpur Road accident news: chowki incharge and BJP leader injured
फतेहपुर: कारों की आमने-सामने भिड़ंत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में हथगाम थाने से छिवलहा चौकी जा रहे प्रभारी की कार धर्मकांटा के पास सामने से आ रही एक व्यक्ति की कार से टकरा गई। हादसे में चौकी इंचार्ज व कार सवार भाजपा नेता व पूर्व प्रधान नवाबगंज घायल हो गए। जबकि दूसरी कार में बैठे लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


दोनों को तुरंत सीएचसी हथगाम व इसके बाद एक निजी अस्पताल ले जाया गया। भाजपा नेता के परिजन उन्हें लेकर फतेहपुर गए है। चौकी इंचार्ज को इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया है। हथगाम थाने से लगभग चार बजे छिवलहा चौकी प्रभारी बृजेश सिंह (42) अपनी कार से चौकी के लिए निकले।
विज्ञापन


थाने के बाहर उन्हें भाजपा नेता व पूर्व प्रधान नवाबगंज प्रेम गुप्ता (55) मिल गए और वह भी चौकी इंचार्ज की कार में बैठ गए। दोनों जैसे ही थाने से आगे धर्मकांटा के पास पहुंचे तो उनकी कार का एक टायर पंचर हो गया और हवा निकलने के कारण कार अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे विनय गुप्ता निवासी प्रयागराज की कार से टकरा गई। विनय गुप्ता की कार में उनके अलावा उनकी बहन हेमा व बहन के बच्चे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed