फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Notice to Chancellor of Naini Agricultural University in conversion case

Fatehpur: धर्मांतरण मामले में नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के चांसलर को नोटिस, पढ़ें पूरा मामला

Wed, 28 Dec 2022 12:53 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 28 Dec 2022 12:53 PM IST
सार

फतेहपुर जिले में सामूहिक धर्मांतरण प्रकरण की जांच एटीएस (आंतकवाद विरोधी दस्ता) की निगरानी में की जा रही है। एटीएस बीते दो माह में दो बार प्रकरण की जांच में आ चुकी है। सामूहिक धर्मांतरण के मामले में फंडिंग का मामला सामने आने पर ही एटीएस ने निगरानी चालू की है।

विज्ञापन
Fatehpur: Notice to Chancellor of Naini Agricultural University in conversion case
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में सामूहिक धर्मांतरण मामले में विदेशों से फंडिंग की जांच में जुटी पुलिस ने प्रयागराज नैनी एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के चांसलर समेत चार को नोटिस जारी कर बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है। पुलिस का मानना है कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराया जाता है। चर्च में फंडिंग बाहरी संस्थाएं करती रही हैं।

विज्ञापन


उन संस्थाओं के तार विदेशों से जुड़े हैं। मिशन के तहत जिले और दूसरे जिलों के कई चर्चों पर धर्मांतरण का काम किया गया है। मिशनरी के लोगों का कहना है कि पुलिस एक भी धर्मांतरण करने वाले व्यक्ति को अभी तक सामने नहीं ला सकी है। हरिहरगंज स्थित इवेजिकल चर्च में 15 अप्रैल को सामूहिक धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाकर हिंदू संगठनों ने हंगामा किया था। प्रकरण में पुलिस ने 36 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की थी। मामले में हरिहगंज चर्च के पादरी समेत 15 लोग जेल जा चुके हैं।

विज्ञापन

कुछ और लोगों के नाम पर भी प्रकाश में आए हैं। तीन को छोड़कर सारे आरोपी जमानत पर हैं। कोतवाल/विवेचक अमित मिश्रा ने बताया कि धर्मांतरण के लिए आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को प्रलोभन दिया है। इस काम में बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। चर्च संबंधी बैंक खातों और अन्य जांच की गई। चर्च की संस्था में फंडिंग की बात सामने आई है। फंडिंग की जांच में प्रयागराज के नैनी एग्रीकल्चर यूविर्सिटी के चांसलर विनोद बिलाल, वाइस चांसलर आरबी लाल, प्रयागराज बाइबिल सेरेमनी बेली अस्पताल के पास रहने वाले बिसप मिस्टर पॉल, एग्रीकल्चर इंस्टीट्यूट (सियाटस) के जेटी आलिवर को नोटिस भेजकर 29 दिसंबर को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया है।

विवेचक के मुुताबिक इनके खातों में लंदन से रुपये आए हैं। इन्होंने चर्च की संस्था को रुपये दिए हैं। फंडिंग की पड़ताल के लिए नोटिस जारी किया है। बयान में लेनदेन समेत संस्था के बारे जानकारी जुटाई जाएगी। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। बयान के लिए हाजिर नहीं होने पर अग्रिम कार्रवाई होगी।

एटीएस की निगरानी में हो रही जांच 
प्रकरण की जांच एटीएस (आंतकवाद विरोधी दस्ता) की निगरानी में की जा रही है। एटीएस बीते दो माह में दो बार प्रकरण की जांच में आ चुकी है। सामूहिक धर्मांतरण के मामले में फंडिंग का मामला सामने आने पर ही एटीएस ने निगरानी चालू की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed