{"_id":"6453f43e7447987657012ce7","slug":"fatehpur-nikay-chunav-liquor-at-night-excellent-lunch-packets-distributed-after-voting-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहपुर निकाय चुनाव: रात में शराब, मतदान के बाद शानदार लंच पैकेट बंटे, प्रशासन रहा बेखबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहपुर निकाय चुनाव: रात में शराब, मतदान के बाद शानदार लंच पैकेट बंटे, प्रशासन रहा बेखबर
Thu, 04 May 2023 11:50 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 04 May 2023 11:50 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में निकाय चुनाव के मतदान की पूर्व संध्या पर शराब और सुबह शानदार लंच पैकेट बांटे जाने का मामला सामने आया है। हैरत की बात यह है कि इस मामले से प्रशासन और प्रेक्षक बेखबर हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में निकाय चुनाव के मतदान की पूर्व संध्या पर शराब और सुबह शानदार लंच पैकेट बंटे। प्रत्याशियों ने देर रात दरवाजे खटखटा शराब बांटी। वोट डालने से पहले पेठा खिलाकर बूथ के अंदर भेजा। शहर के कई बूथों पर मतदाताओं की मेहमान नवाजी हुई। बुधवार की रात 10 बजे के बाद प्रत्याशियों ने घरों में जाकर दरवाजे खटखटाकर शराब की बोतलें उपलब्ध कराईं।
विज्ञापन
यह स्थिति लगभग हर वार्ड में देखी गई। मतदान के दिन केंद्र से कुछ फासले पर लगे प्रत्याशियों के बस्तों में ठंडे पानी के कैन और पेठा समेत अन्य मिठाई के डिब्बे खुले रहे। बस्ते में सबसे पहले पेठा खिलाकर ठंडा पानी पिलाकर बूथ भेजने का सिलसिला चला। लौटे वक्त मतदाता को शानदार लंच पैकेट दिया गया। इस पर प्रशासन और प्रेक्षक की नजर नहीं पड़ सकी।
विज्ञापन