Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Mother and son committed suicide by consuming poison due to dispute over financial crisis

Fatehpur: आर्थिक तंगी को लेकर हुए विवाद में मां-बेटे ने जहर खा जान दी

Mon, 04 Nov 2024 08:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 04 Nov 2024 08:04 PM IST
सार

Fatehpur News: आर्थिक तंगी को लेकर हुए विवाद में मां-बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Fatehpur: Mother and son committed suicide by consuming poison due to dispute over financial crisis
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

थाना चांदपुर क्षेत्र के कुलखेड़ा गांव में मां-बेटे ने जहर खाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि आर्थिक तंगी के चलते मां-बेटे में अक्सर विवाद होता था। घरेलू कलह में दोनों ने आत्मघाती कदम उठा लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है। कुलखेड़ा गांव निवासी राजू शुक्ला, पत्नी मंजू (50) और बेटे विकास (25) के साथ कानपुर में रहते थे। राजू की तीन साल पहले मौत हो गई थी।

विज्ञापन


पति की मौत के बाद पत्नी बेटे के साथ गांव में रिश्तेदार भिखारी लाल मिश्रा के आवास में रहने लगी। सोमवार सुबह मां और बेटे में किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। विकास ने कुछ देर बाद जहर खा लिया। मां मंजू को इसकी जानकारी हुई तो सदमे में आ गईं। उन्होंने कानपुर स्थित मायके में फोन करके बेटे के जहर खाने की सूचना दी और खुद भी जहर खा लिया। पड़ोसी मां-बेटे को अमौली स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 

Trending Videos

ग्रामीणों ने यमुना किनारे दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया। विकास अविवाहित था। उसने लगभग एक साल पहले कर्ज लेकर ई-रिक्शा खरीदा था। चर्चा है कि वह दो माह से ई-रिक्शा नहीं चला रहा था और कर्ज भी नहीं चुका पा रहा था। घर में खानपान का भी संकट खड़ा होने लगा था। इससे मां-बेटे में अक्सर विवाद होता था। थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed