{"_id":"681267bd4c420607530dd1e7","slug":"fatehpur-masked-miscreants-robbed-a-farmer-by-cutting-his-nose-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: किसान की नाक काटकर नकाबपोश बदमाशों ने डाली डकैती, नकदी-जेवर लूट ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: किसान की नाक काटकर नकाबपोश बदमाशों ने डाली डकैती, नकदी-जेवर लूट ले गए
Wed, 30 Apr 2025 11:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Apr 2025 11:42 PM IST
सार
Fatehpur News: किसान की नाक काटकर नकाबपोश बदमाशों ने डकैती डाली और नकदी-जेवर लूट ले गए। घायल किसान ने एक बदमाश को पकड़ लिया।
विज्ञापन
सीएचसी में घायल वीरेंद्र व चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धाता थाना क्षेत्र के सिहारी पट्टी गांव में मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे पांच से छह बदमाशों ने लूटपाट की।किसान के विरोध करने पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी नाक काट दी। घायल होने के बाद भी बहादुर किसान ने एक बदमाश को दबोच लिया। पकड़े गए बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है। फरार साथियों की तलाश में दबिश दे रही है। मौके से भागे बदमाश 32 हजार नकदी, दो लाख कीमत के जेवर लूट ले गए।
गांव निवासी वीरेंद्र सिंह किसान हैं। उन्होंने बताया कि पत्नी व एक बेटी व बेटा अलग-अलग कमरों में सोये थे। करीब डेढ़ बजे नकाबपोश बदमाश घर की छत पर चढ़कर सीढि़यों के रास्ते से कमरे में पहुंचे। बदमाशों ने परिवार को बंधक बना लिया। उनसे अलमारी व बक्सों की चाबी मांगी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने लगे। एक बदमाश ने मारपीट कर धारदार हथियार से हमला किया और उसकी नाक काट दी। चाबी लेकर अलमारी से 32 हजार रुपये, एक सोने का मंगलसूत्र, एक सोने की चेन और चांदी की पायल लूटकर ले गए। किसान ने बदमाशों के जाते समय एक को पीछे से पकड़ लिया।
साथी उसे छुड़ाने के प्रयास करने लगे। तब तक शोर सुनकर गांव के अन्य लोग भी दरवाजे पर पहुंच गए। बदमाश खुद को फंसता देखकर छत के रास्ते ही साथी को छोड़कर भाग निकले। ग्रामीणों ने पकड़े गए बदमाश को पुलिस के हवाले किया। ग्रामीणों के अनुसार गांव में बदमाश आधी रात को आए थे। घटना से पहले गांव के दिनेश सिंह के घर में घुसकर सात किलो देसी घी समेत अन्य सामान चोरी किया। बदमाशों ने किसान के पड़ोसी उमेश यादव के घर में भी सेंध लगाने का प्रयास किया, लेकिन परिवार की नींद खुलने पर वह सफल नहीं हो सके। थानाध्यक्ष अंकुर कैथवास ने बताया कि पकड़े गए बदमाश से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।