फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Laborer suffers severed throat while working at brick kiln admitted to District Hospital

Fatehpur: ईंट-भट्ठे पर काम करते समय मजदूर का कटा गला, लहूलुहान हालत में जिला अस्पताल भर्ती, अब स्थिति स्थिर

Sat, 21 Mar 2026 01:43 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 21 Mar 2026 01:43 PM IST
सार

Fatehpur News: फतेहपुर के टिकरा गांव में शनिवार को ईंट-भट्ठे पर काम करते समय हमीरपुर निवासी मजदूर विष्णु का गला औजार (कैनी) से कट गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत अब स्थिर है।

विज्ञापन
Fatehpur Laborer suffers severed throat while working at brick kiln admitted to District Hospital
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

फतेहपुर जिले में बकेवर थाना क्षेत्र स्थित टिकरा गांव के पास एक ईंट-भट्ठे पर दोपहर करीब 12 बजे काम के दौरान हमीरपुर निवासी मजदूर विष्णु (26) का गला कैनी से कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल एम्बुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। विष्णु अपनी पत्नी पूजा और एक साल की बेटी के साथ भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता है।  काम के दौरान उसके गले के पास कैनी (औजार) रखी थी।

विज्ञापन

इसी दौरान हाथ हटाने के प्रयास में अचानक कैनी गले में लग गई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। घटना देख उसकी पत्नी पूजा ने शोर मचाया, जिस पर आसपास काम कर रहे अन्य मजदूर मौके पर पहुंच गए। सभी ने तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी और घायल को जिला अस्पताल भेजा। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। इलाज के बाद अब स्थिति स्थिर बताई जा रही है। प्राथमिक जांच में घटना को हादसा माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed