{"_id":"644d5609ce31a4b4760d298b","slug":"fatehpur-headmaster-threatened-to-behave-like-atiq-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: अतीक जैसा हाल करने की प्रधानाध्यापक को मिली धमकी, रिश्तेदार ने फोन पर धमकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: अतीक जैसा हाल करने की प्रधानाध्यापक को मिली धमकी, रिश्तेदार ने फोन पर धमकाया
Sat, 29 Apr 2023 11:08 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर जिले में प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक को अतीक जैसा हाल करने की धमकी दी गई है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। जहानाबाद थाना क्षेत्र के तेजानगर इब्राहीमपुर डांडा निवासी शशि कुमार कश्यप प्राथमिक विद्यालय दसौली में प्रधानाध्यापक हैं। उन्होंने एफआईआर में बताया कि परिवारिक विवाद पिंकी देवी से कोर्ट में चल रहा है।
विज्ञापन
वर्तमान में पिंकी देवी अपनी चाची के घर ललौली थाने के मुतौर में रहती हैं। मुत्तौर में पिंकी के पास उसके जीजा रामबाबू निवासी कैथी डेरा मजरे जौहरपुर थाना तिंदवारी जिला बांदा का काफी दिनों से आना जाना है। इसी वजह से रामबाबू के परिवार में कलह थी और उसकी पत्नी ने दो साल पहले आत्महत्या कर ली थी। कई माह से रामबाबू लगातार उसे जाने से मारने की धमकी देता आ रहा है। कुछ दिन पहले विद्यालय में घुसकर गाली गलौज की। उसने बांदा जिला अंतर्गत बेंदा चौकी में 17 अप्रैल को शिकायत की।
विज्ञापन
चौकी पुलिस ने ललौली थाने में शिकायत करने की बात कही। उसके मोबाइल 21 अप्रैल 2023 की रात करीब नौ बजे रामबाबू ने फिर फोन किया। उसे गाली गलौज कर बोला कि उसका अतीक अहमद वाला हाल करेगा। करीब 20 मिनट मोबाइल में बातचीत की। इसकी रिकार्डिंग भी है। वह अब विद्यालय आने-जाने में भयभीत रहता है। प्रभारी निरीक्षक रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन