फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur: Girlfriend murdered for five hundred rupees

फतेहपुर: पांच सौ रुपये के लिए प्रेमिका की हत्या, पति के गायब होने के बाद महिला के साथ रहता था प्रेमी

Tue, 26 May 2020 09:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 26 May 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Girlfriend murdered for five hundred rupees
मृतका ननकी - फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में महज पांच सौ रुपयों के लिए युवक ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी युवक महिला के पति के लापता हो जाने के बाद से उसके साथ रहता था। घटना के वक्त दोनों एक ही कोठरी में थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी अंबिका की पत्नी ननकी (35) अकेली रहती थी। उसके दोे बच्चे मायके में रहते हैं। करीब पांच साल पहले महिला का पति लापता हो गया था। तभी से गांव का छत्रपाल महिला के साथ रहने लगा था।
विज्ञापन

महिला ने सोमवार सुबह छत्रपाल को नौ सौ रुपये देकर अपनी बहन की बेटी शारदा और दामाद को लेकर आने के लिए भेजा था। शाम को बेटी-दामाद के साथ छत्रपाल पहुंचा। बेटी-दामाद बच्चे के साथ रात को छप्पर के नीचे सोए थे। महिला और छत्रपाल अपनी कोठरी में चले गए थे।

पुलिस को शारदा ने बताया कि मौसी (ननकी) छत्रपाल से पांच सौ रुपये लौटने के लिए कह रही थी। दोनों में कहासुनी भी हुई थी। भोर चार बजे छत्रपाल बाहर निकाला। उसने ननकी की मौत होने के बारे में जानकारी दी। इसके बाद खुद मौके से भाग निकला।

शारदा की सूचना पर सीओ योगेंद्र मलिक, कोतवाल नंदलाल सिंह मौके पर पहुंचे। शारदा की तहरीर पर  पुलिस ने छत्रपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की। सीओ योगेंद्र मलिक ने बताया कि महिला का गला कसा हुआ था और वह जमीन पर पड़ी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed