फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Girlfriend ate poison at boyfriend's house, case filed against six people

Fatehpur: प्रेमी के घर प्रेमिका ने जहर खाया, छह पर मुकदमा, 30 मई से युवक के घर पर ही रह रही थी

Sat, 25 Jun 2022 07:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 25 Jun 2022 07:23 PM IST
सार

फतेहपुर में युवती की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Fatehpur: Girlfriend ate poison at boyfriend's house, case filed against six people
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फतेहपुर जिले में प्रेमी के घर पर रहने वाली युवती की जहर खाने से मौत हो गई। युवती के पिता ने प्रेमी समेत छह लोगों के खिलाफ अपहरण और हत्या का मुकदमा का दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मामला आत्महत्या का लग रहा है।

विज्ञापन


जांच की जा रही है। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की 19 वर्षीय युवती का पीरनपुर मोहल्ला निवासी अंकित पासवान से प्रेम प्रसंग था। युवती बीती 20 मई को अंकित के साथ चली गई थी। युवती के पिता ने अंकित के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने दबिश देकर 30 मई को दोनों को पकड़ भी लिया था। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच सुलह होने के बाद युवती पिता के साथ घर चली गई, लेकिन इसी रात दोबारा प्रेमी अंकित के पास पहुंच गई और उसी के घर पर रहने लगी।

विज्ञापन

22 जून को युवती ने जहर खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर पर शव का पोस्टमार्टम कराया और 23 जून को युवती के अपहरण और हत्या का मुकदमा दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक पिता की तहरीर पर अंकित और उसके परिवार के पांच अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी अंकित को पकड़ भी लिया गया है। विवेचक प्रभुनाथ यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जहर खाने युवती की मौत की पुष्टि हुई है। इससे आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed