फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Food Department Raids Tea Stall Where Akhilesh Yadav Had Tea Shopkeeper Alleges Harassment

Fatehpur: अखिलेश यादव ने जहां पी थी चाय, उस दुकान पर खाद्य विभाग का छापा; दुकानदार ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

Sat, 18 Apr 2026 03:32 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sat, 18 Apr 2026 03:32 PM IST
सार

Fatehpur News: फतेहपुर में अखिलेश यादव की पसंदीदा चाय की दुकान पर फूड विभाग ने छापा मारकर सैंपल लिए हैं। दुकानदार ने इसे राजनीतिक द्वेष बताया है।

विज्ञापन
Fatehpur Food Department Raids Tea Stall Where Akhilesh Yadav Had Tea Shopkeeper Alleges Harassment
चाय पीते अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में बेहरा चौकी के पास स्थित एक चर्चित चाय की दुकान में फूड सेफ्टी विभाग ने छापेमारी कर चाय का सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजा है। इसी दुकान में दो माह पहले पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चाय पी थी। इसके बाद से दुकान तेजी से चर्चा में आई।

विज्ञापन


दुकान मालिक शेषमन यादव ने बताया कि गुरुवार को फूड सेफ्टी विभाग के अधिकारी व कर्मचार पहुंचे थे। उन्होंने चाय के सैंपल लिए, पूछा कि एल्युमिनियम के बर्तन में चाय क्यों नहीं बनाते हो। शेषमन का कहना है कि अखिलेश यादव के आने के बाद से ही परेशान किया जा रहा है।

विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई थी शिकायत
उन्होंने बताया कि जब से अखिलेश यादव दुकान में आए हैं, तब से लोग परेशान कर रहे हैं। खाद्य निरीक्षक धीरेंद्र दीक्षित ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर अहमद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि चाय बनाने में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा। इस पर टीम ने सैंपल लिया है।

कुल्हड़ में पी थी अखिलेश ने चाय
बीते 20 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को खागा तहसील के अफोई गांव में पूर्व विधायक मोहम्मद शफीर के घर पहुंचे थे। वहां से लौटते वक्त खागा चौकी चौराहा पहुंचे, शेषमन की दुकान में कुल्हड़ की चाय पी। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर फोटो भी वायरल की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed