फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur First he slit lovers throat then returned home and attacked his sister with knife sister in law died

फतेहपुर में खूनी खेल: पहले प्रेमी का गला रेता, फिर घर आकर बहन पर चाकू से किया हमला; बीच-बचाव में भाभी की मौत

Fri, 16 Jan 2026 05:53 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 16 Jan 2026 05:53 PM IST
सार

Fatehpur News: फतेहपुर के हसवा में एक भाई ने पर प्रेमी और भाभी की हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर अपना गुनाह कबूल किया है।

विज्ञापन
Fatehpur First he slit lovers throat then returned home and attacked his sister with knife sister in law died
थरियांव थाना - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में बहन के आशिक की चाकू से गला रेतकर हत्या करने के बाद भाई घर पहुंचा। यहां बहन पर चाकू से कई वार किए। बीच-बचाव में भाभी पर चाकू से हमला किया। घायल भाभी की जिला अस्पताल में मौत हो गई। बहन को कानपुर रेफर किया गया है।

विज्ञापन

सनसनीखेज वारदात थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा की है। हसवा कस्बे के दिलदार कुरैशी को अपनी बहन मन्नो के प्रेम प्रसंग का पता लगा था। वह बृहस्पतिवार दोपहर बहन के गांव के ही प्रेमी फैजान को लेकर जंगल पहुंचा। जहां फैजान की गला रेतकर हत्या कर दी। फैजान की हत्या के बाद घर पहुंचा।

विज्ञापन

आरोपी ने चौकी में आत्मसमर्पण किया
घर में बहन मन्नो पर हमला किया। बीच-बचाव में भाभी जिकरा परवीन आई। उस पर भी दिलदार ने हमला किया। दिलदार ने हमले के दौरान बोला कि वह प्रेम प्रसंग के बारे में जानती थी, इसके बाद भी नहीं रोका।  हत्या के बाद आरोपी दिलदार कुरैशी ने चौकी में आत्मसमर्पण किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed