फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Farmer couple died after being struck by lightning

Fatehpur: बिजली गिरने से खेतों में काम कर रहे किसान दंपती की मौत

Wed, 29 Jun 2022 05:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 Jun 2022 05:16 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर में बिजली गिरने से दंपती की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Fatehpur: Farmer couple died after being struck by lightning
किसान दंपती की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले के बहुआ में खेतों पर मूंग की फसल तोड़ रहे किसान दंपती के ऊपर बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। किसान दंपती की मौत की सूचना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

 
ललौली थानाक्षेत्र के वाहिदपुर गांव निवासी किसान गोरेलाल कुशवाहा (42) पुत्र रामकुमार अपनी पत्नी सुनीता देवी (40) व बेटी अंजू देवी (15) के साथ अपने खेतों में मूंग की फसल तोड़ रहे थे। तभी तेज बरसात होने लगी और गरज के साथ बिजली खेतों में गिर गई।
विज्ञापन


जिससे किसान दंपती गोरेलाल कुशवाहा व उसकी पत्नी सुनीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई। बेटी अंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे ग्रामीणों ने घायल अवस्था में बहुआ कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed