फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Farmer brutally killed with a sharp edged weapon bloodstained body found at tubewell

फतेहपुर मर्डर: किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या, नलकूप पर मिला लहूलुहान शव, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 11 Oct 2026 12:05 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Sun, 11 Oct 2026 12:05 PM IST
सार

Fatehpur News: असोथर थाना क्षेत्र अंतर्गत सातोंपीत गांव के गड़रियन पुरवा में बुजुर्ग किसान की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव घर से करीब 200 मीटर दूर स्थित उनके नलकूप पर चारपाई पर पड़ा मिला।

विज्ञापन
Fatehpur Farmer brutally killed with a sharp edged weapon bloodstained body found at tubewell
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में असोथर थाना क्षेत्र के सातोंपीत गांव के गड़रियन पुरवा में सीताराम पाल  (60) की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। उनका का शव घर से लगभग 200 मीटर दूर स्थित नलकूप पर मिला। सीओ दुर्गेशदीप मौके पर जांच को पहुंचे है।

विज्ञापन

परिजन ने बताया कि सीताराम पाल शनिवार रात घर से कुछ दूरी पर नलकूप पर रात को सोने गए थे। नलकूप पर ही कुछ मुर्गियां भी पाल रखे हैं। इसके बाद सुबह घर नहीं लौटे। उनका रविवार सुबह ग्रामीणों ने चारपाई पर लहूलुहान हालत में शव देखा। शरीर पर घाव के निशान से पुलिस ने चाकू से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed