फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Farmer beaten to death

Fatehpur: मेड़ से निकलने के विवाद में किसान की पीटकर हत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Sun, 07 Apr 2024 10:02 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 07 Apr 2024 10:02 PM IST
सार

फतेहपुर जिले में किसान की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने पड़ोसी खेत मालिक समेत सात लोगों पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
Fatehpur: Farmer beaten to death
अमित सिंह हाड़ा उर्फ रामू की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में खेत से निकलने के विवाद में रविवार सुबह किसान की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने बीच-बचाव में आए किसान के दो भतीजों को भी घायल कर दिया। पुलिस ने सगे भाइयों समेत सात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सुरक्षा की दृष्टि से कस्बे में पीएसी की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाना क्षेत्र के सुनारनगली निवासी अमित सिंह हाड़ा उर्फ रामू (36) ने हसनपुर गांव के नमो सिंह का खेत बटाई पर ले रखा था। खेत के पास बाग में ही खलिहान में चने की कटी फसल रखवाने अमित सुबह करीब नौ बजे भतीजे धनंजय के साथ खेत पहुंचा था। इस दौरान वह कटी फसल लेकर हसनपुर गांव के ओमप्रकाश पाल तिरहारी के खेत की मेड़ के रास्ते से बाग जाने लगा। ओमप्रकाश ने मेड़ से जाने पर रोका। इसी बात पर विवाद हो गया। विवाद के दौरान ही ओम प्रकाश पक्ष ने लाठी-डंडे व धारदार हथियार फरसा, कुल्हाड़ी से अमित सिंह पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

बीच-बचाव में भतीजा धनंजय पारिवारिक भाई ऋषि उर्फ सन्नी के साथ पहुंचा। उन दोनों पर पर भी हमला बोल दिया। वह दोनों जान बचाकर घर भाग निकले और परिजनों को खबर दी। उधर, ओमप्रकाश पक्ष ने अमित सिंह की हत्या कर दी। परिजन मौके पर पहुंचे। शव देखकर बेहाल हो गए।

एसपी उदयशंकर सिंह, एएसपी विजय शंकर मिश्र समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। फील्ड यूनिट की टीम ने साक्ष्य संकलन किया। घायल धनंजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सन्नी को कानपुर हैलट रेफर किया गया है। एएसपी ने बताया कि मृतक के भाई पप्पू हाड़ा की तहरीर पर सगे भाई ओमप्रकाश, रामप्रकाश व परिवार के आशीष, अरविंद, नीरज, दो अन्य महिलाओं के खिलाफ हत्या, बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed