फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Elderly Man's Throat Slit in Orchard, SP Inspects Crime Scene

Fatehpur: बाग में वृद्ध की गला रेतकर हत्या, एसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण

Wed, 21 Jan 2026 08:03 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 21 Jan 2026 08:03 PM IST
सार

Fatehpur News: वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Fatehpur: Elderly Man's Throat Slit in Orchard, SP Inspects Crime Scene
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि कॉलोनी के पास स्थित एक बाग में 68 वर्षीय वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। वृद्ध का शव लहूलुहान हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कराई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान जयराम मान सिंह के रूप में हुई है, जो बुलेट चौराहे के पास अपने परिवार और नौकरों के साथ रहते थे। परिजनों के अनुसार बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक व्यक्ति उन्हें महर्षि विद्या मंदिर के पास स्थित उनके बाग में लेकर गया था। कुछ देर बाद उसी व्यक्ति ने परिजनों को फोन कर बताया कि जयराम मान सिंह से संपर्क नहीं हो पा रहा है। जब परिजन बाग पहुंचे तो वहां उनका शव पड़ा मिला, गले पर धारदार हथियार से वार के गहरे निशान थे।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और उस व्यक्ति की तलाश में जुटी है, जो आखिरी बार मृतक के साथ देखा गया था। पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन सभी पहलुओं पर जांच कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed