फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Crime: Two people arrested for murder of woman

Fatehpur Crime: अवैध संबंधों में बाधक बनी मां को मार डाला, आरोपी भाभी और देवर गिरफ्तार

Sun, 05 Jun 2022 09:34 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 05 Jun 2022 09:34 PM IST
सार

बेटे ने भाभी के साथ मिलकर मां को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी देवर और भाभी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Fatehpur Crime: Two people arrested for murder of woman
पुलिस की हिरासत में हत्यारोपी भाभी और देवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में अवैध संबंधों के विरोध पर छोटे बेटे ने भाभी के साथ मिलकर मां की हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाते वक्त पुलिस को भनक लग गई। इसके बाद पुलिस ने भाभी, देवर को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। 

विज्ञापन

बिंदकी कोतवाली के हसनापुर गांव निवासी रामश्री (60) पत्नी स्व. जागेश्वर का शुक्रवार रात करीब 10 बजे पुलिस ने शव बरामद किया था।

परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर जा रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई। सिर में चोट के निशान भी पाए गए। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पुलिस को रामश्री के छोटे बेटे संतराम और बड़ी बहू कामिनी पर संदेह हुआ। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उनके बीच अवैध संबंधों की बात सामने आई। सीओ योगेंद्र मलिक ने बताया कि पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या करना कबूला है।

विज्ञापन

कामिनी का पति राजेंद्र सिंह मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी करीब पांच साल पहले शादी हुई थी। पति के मुंबई में होने के कारण संतराम और कामिनी के बीच अवैध संबंध हो गए। यह बात गांववालों और रामश्री के बीच जगजाहिर हो गई थी। भाभी-देवर के संबंधों का रामश्री विरोध करती थी। तीनों के बीच अक्सर इसी बात को लेकर विवाद भी होता था। रामश्री ने कुछ दिन पहले मुंबई से आए बड़े बेटे से भी इस बात की शिकायत की थी। इसी शिकायत को लेकर शुक्रवार दोपहर भी रामश्री का दोनों से विवाद हुआ था। इसके बाद रात में कामिनी ने सास को पकड़कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।

बेटे संतराम ने ईंट तोड़ने वाली बसूली और मुगरी से मां के सिर पर प्रहार कर दिया। मां के बेहोश हो जाने पर संतराम ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। फैले खून को साफ करने के बाद दोनों कमरे में ताला लगाकर चले गए। देर रात को शव ठिकाने लगाने का मौका तलाशते रहे। इस बीच पुलिस को सूचना मिल गई। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त बसूली, मुगरी, खून से सनी साड़ी और अन्य कपड़े बरामद किए हैं। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों को जेल भेजा गया है। 

हत्यारोपी मां के साथ बच्चे भी जेल गए 
सास की हत्यारोपी कामिनी के दो बच्चे हैं। एक तीन साल और दूसरा डेढ़ साल का है। उनकी किसी ने सुपुर्दगी नहीं ली। मुंबई से बच्चों का पिता राजेंद्र भी नहीं आया। उसने फोन भी बंद कर लिया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर दोनों बच्चों को भी मां के साथ जेल भेज दिया।

विज्ञापन

हत्या के दिन घर में निर्माण कराया था बंद 
मुंबई से कुछ दिन पहले राजेंद्र लौटा था। उसने दो लाख रुपये घर निर्माण कराने के लिए दिए थे। इसके अलावा संतराम ने अपने हिस्से के खेत बेचे थे। संतराम रुपयों से घर का निर्माण करा रहा था। उसने हत्या वाले दिन दोपहर से ही राजगीर और मजदूरों की छुट्टी कर दी थी, ताकि किसी को वारदात का पता न चल सके।

पीने वालों की वजह से ठिकाने नहीं लगा सके शव 
हत्यारोपी के घर के सामने एक मंदिर है। मंदिर के चबूतरे पर अक्सर शराब पीने वाले बैठ जाते हैं। शुक्रवार देर रात तक नशेबाज वहां मौजूद रहे। संतराम ने कबूला कि वह अपनी ट्राई साइकिल में ही मां के शव को रात को लेकर चला जाता और खेत में उसे जला देता। नशेबाजों के बैठे होने के कारण वह ऐसा नहीं कर सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed