फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur Crime: Two groups clash, six injured

Fatehpur Crime: दो पक्षों की भिड़ंत में चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल

Sat, 15 Nov 2025 11:10 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Nov 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur Crime: Two groups clash, six injured
अस्पताल में भर्ती घायल - फोटो : अमर उजाला
डेरी थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में रविवार रात डेरी पर दूध देने पहुंचे लोगों के बीच विवाद ने उग्र रूप ले लिया। करन सिंह के घर स्थित डेरी में अवधेश सिंह दूध देने पहुंचे थे। इसी दौरान आपसी कहासुनी बढ़ी और दोनों पक्षों में गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडे चल गए।
विज्ञापन


मारपीट में अवधेश सिंह के पक्ष से गोली सिंह, राज सिंह और सौरभ सिंह घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से शिवबरन सिंह, शिवनायक सिंह, नववा सिंह, रिंकू, काव्या सिंह और सत्यम चोटिल हुए। घायल सभी लोगों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी अमौली पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना कर दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed