{"_id":"69a2ff70f78c9bd3b403cc68","slug":"fatehpur-cousin-brothers-killed-third-injured-in-truck-collision-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: ट्रक की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, तीसरा घायल, साइकिल से घर लौटते समय हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: ट्रक की टक्कर से चचेरे भाइयों की मौत, तीसरा घायल, साइकिल से घर लौटते समय हुआ हादसा
Sat, 28 Feb 2026 08:27 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 28 Feb 2026 08:27 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में हुए सड़क हादसे में चचेरे भाइयों की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांदा-टांडा हाईवे पर साइकिल सवार तीन भाइयों को शनिवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। तीसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक मौके से भाग निकला। पुलिस और परिजन मौके पहुंचे। एक ही परिवार के दो पुत्रों के मौत से परिजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर भागने वाले ट्रक का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन
राधानगर थाना क्षेत्र के सैयदबाबा चौराहा निवासी पिंकू नट का पुत्र अनिल (13), विमल (11) और उसके छोटे भाई गोपी का पुत्र किशन (9) साइकिल से मदनपुर गांव बैर खाने गए थे। जहां दोपहर करीब तीन बजे घर लौट रहे थे। राधानगर थाना क्षेत्र के कटका मोड़ पर तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल में पीछे से टक्कर मार दी। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर ही विमल और किशन को मृत पाया।
विज्ञापन
घायल अनिल को जिला अस्पताल भेजा। जहां अनिल की हालत गंभीर बनी हुई है। पिंकू के दो पुत्र विमल और अनिल है। गोपी के तीन पुत्र कृष्णा, वीर और किशन है। हादसे से विमल की मां सनिया व किशन की मां पिंकी और परिजनों का हाल-बेहाल है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मौर्या ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिए शव भेजे गए हैं। सीसीटीवी चेक कर ट्रक व चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम व घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन