{"_id":"67a9d8c81e7382e5df0ef177","slug":"fatehpur-car-collided-with-divider-after-tyre-burst-three-devotees-injured-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: कार का टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार, तीन श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: कार का टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार, तीन श्रद्धालु घायल
Mon, 10 Feb 2025 04:30 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Feb 2025 04:30 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर में सड़क हादसा हुआ। श्रद्धालुओं से भरी कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में तीन श्रद्धालु घायल हो गए।
विज्ञापन
फतेहपुर में सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकुंभ स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी कार का टायर फटने से कार डिवाइडर में टकराकर पलट गई। जिससे तीन श्रद्धालु घायल हो गए। हादसा देख आसपास के ग्रामीण व सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
हरियाणा के भिवानी जिला क्षेत्र के तोशाम निवासी श्याम सुंदर पुत्र संजय कुमार, पारिवारिक राहुल पुत्र सोताश, सतीश पुत्र गुरुग्राम एक साथ कार में सवार होकर महाकुंभ स्नान करने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। सुबह लगभग दस बजे जैसे ही थरियांव थाना क्षेत्र के बीवी हॉट के पास पहुंचे तो कार का अगला टायर फट गया। जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकराकर पलट गई। हादसे में तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना देख आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हो गए और सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
जहां सभी का इलाज चल रहा है। हादसे में पलटी हुई कार को पुलिस ने हाइड्रा की मदद से हाईवे से बाहर करवा कर आवागमन चालू कराया। थानाअध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने बताया कि कार का टायर फटने से हादसा हुआ है।हादसे में घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है जहां सभी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन