{"_id":"69a2fd8f075651cfc307e016","slug":"fatehpur-blo-commits-suicide-in-school-premises-took-the-step-before-daughter-s-wedding-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: बीएलओ ने स्कूल परिसर में की आत्महत्या, बेटी की शादी से पहले उठाया कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: बीएलओ ने स्कूल परिसर में की आत्महत्या, बेटी की शादी से पहले उठाया कदम
Sat, 28 Feb 2026 08:07 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sat, 28 Feb 2026 08:07 PM IST
सार
फतेहपुर जिले में बीएलओ की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के आलियाबाद गांव में शुक्रवार को एक बीएलओ व शिक्षामित्र ने स्कूल परिसर के अंदर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक की बेटी की शादी आठ मार्च को तय थी।
विज्ञापन
आलियाबाद गांव निवासी अखिलेश कुमार शिक्षामित्र के पद पर कार्यरत थे और वर्तमान में बीएलओ की जिम्मेदारी भी निभा रहे थे। परिजनों का आरोप है कि उन पर लगातार काम का दबाव बनाया जा रहा था। बेटी की शादी नजदीक होने के बावजूद उन्हें अवकाश नहीं दिया जा रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे।
विज्ञापन
घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए। परिजनों का कहना है कि मानसिक दबाव के कारण अखिलेश कुमार ने यह कदम उठाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, हालांकि परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस का कहना है कि मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई है। तथ्यों की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन