फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur beat Lalitpur by 30 runs

Kanpur News: फतेहपुर ने ललितपुर को 30 रनों से हराया

Fri, 27 Dec 2024 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Fatehpur beat Lalitpur by 30 runs
चित्रकूट। सुभाष चैलेंज कप में गुरुवार को ललितपुर और फतेहपुर की क्रिकेट टीम के बीच मुकाबला हुआ। फतेहपुर ने 30 रनों से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

फतेहपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। फतेहपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 25 ओवर में आठ विकेट खोकर 164 रन बनाए। फतेहपुर की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अफसर खान ने 34 गेंद में 37 रन और राहुल ने 32 गेंद में 28 रन की शानदार पारी खेली। ललितपुर की ओर से गेंदबाजी करते हुए अभिनव ने पांच ओवर में 26 रन देकर दो विकेट और अतीक पांच ओवर में 44 रन दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ललितपुर की टीम 24 ओवर में 134 रन बना कर ऑलआउट हो गई।

ललितपुर की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साकेत ने 36 गेंद में 37 रन और अभिनव ने 33 गेंद में 35 रन बनाए। फतेहपुर की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए मनीष ने पांच ओवर में 21 रन देकर तीन विकेट लिए। वहीं, पीयूष ने पांच ओवर में 17 रन लेकर तीन विकेट लिए। फतेहपुर ने इस मुकाबले को 30 रन से जीत लिया। और मैन ऑफ द मैच फतेहपुर के पीयूष रहे। मुख्य अतिथि पंकज अग्रवाल, विशिष्ट अतिथि रत्नेश द्विवेदी, अमरीश मिश्रा, हिमांशु रहे और क्लब के दीपक, रामचंद्र, विजय भारद्वाज स्कोर ऑफ़ सौरभ नहर कॉमेंटेटर लोकेश सिंह आदेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed