{"_id":"6334100238b546696e7a210d","slug":"fatehpur-attempted-to-kill-woman-after-misdeed","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur: दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या की कोशिश, विरोध करने पर ईंट से सिर पर किया प्रहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur: दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या की कोशिश, विरोध करने पर ईंट से सिर पर किया प्रहार
Wed, 28 Sep 2022 02:46 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 28 Sep 2022 02:46 PM IST
सार
यूपी के फतेहपुर जिले में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने दुष्कर्म के बाद महिला की गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फतेहपुर जिले में रिश्ते में देवर ने महिला के साथ बुधवार सुबह खेत में दुष्कर्म किया। उसके बाद गला दबाकर जान से मार डालने की कोशिश की। घटना के विरोध में महिला पर ईंट से जानलेवा हमला भी किया। बेहोश होने पर महिला को मृत मानकर आरोपी भाग निकला।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई। पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और वहीं बयान दर्ज किए। सीओ दिनेश चंद्र मिश्रा, थानाध्यक्ष आशुतोश कुमार सिंह ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने एक खून से लगी ईंट बरामद की। सीओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन