फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Another raid on a firecracker warehouse a DCM truck and a loader filled with fireworks seized

फतेहपुर: पटाखा गोदाम में फिर छापा, डीसीएम-लोडर भर आतिशबाजी बरामद, एसपी ने इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी को हटाया

Tue, 06 Oct 2026 10:06 AM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 06 Oct 2026 10:06 AM IST
सार

Fatehpur News: बहुआ कस्बे में अवैध पटाखा गोदाम पर पुलिस की दोबारा छापेमारी में डीसीएम और लोडर भरकर करीब 20 लाख रुपये की आतिशबाजी बरामद की गई है। रविवार को इसी गोदाम से महज 220 किलो माल दिखाकर खानापूर्ति करने के मामले में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Fatehpur Another raid on a firecracker warehouse a DCM truck and a loader filled with fireworks seized
इसी गोदाम में पुलिस छापा मारकर पटाखे और आतिशबाजी का सामान बरामद किया - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले के बहुआ कस्बे में घनी आबादी के बीच पटाखों का भंडारण किए जाने के मामले में पुलिस ने सोमवार रात फिर बड़ी कार्रवाई की। बरवट रोड स्थित पटाखा कारोबारी अविनाश चौरसिया के गोदाम में रात करीब दो बजे बिंदकी सीओ प्रियांक जैन, बकेवर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह और टीम ने छापा मारा। करीब तीन घंटे चली कार्रवाई में एक डीसीएम और एक लोडर में भरे पटाखे और आतिशबाजी का सामान बरामद किया गया।

विज्ञापन

बरामद माल की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस कारोबारी अविनाश चौरसिया को भी अपने साथ ले गई। घनी आबादी में बड़ी मात्रा में पटाखों के भंडारण से लोगों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस बरामद आतिशबाजी की मात्रा और उसके भंडारण से संबंधित अनुमति व दस्तावेजों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

रविवार को दो गोदामों से पकड़ा था 900 किलो माल
रविवार शाम करीब पांच बजे ललौली पुलिस ने बहुआ के राजनगर स्थित वैभव गुप्ता उर्फ अंकित गुप्ता के गोदाम में छापा मारकर 680 किलो आतिशबाजी बरामद की थी। इसके बाद बरवट रोड स्थित अविनाश चौरसिया के गोदाम से 220 किलो आतिशबाजी पकड़ी गई थी। मामले में वैभव गुप्ता और अविनाश के भाई अभिलाष चौरसिया के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

विज्ञापन

उसी गोदाम में दोबारा मिला भारी मात्रा में माल
रविवार को कार्रवाई के कुछ घंटे बाद उसी गोदाम में दूसरी पुलिस टीम के छापे में डीसीएम और लोडर भर आतिशबाजी मिलने से पहली कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए। पुलिस की पहली कार्रवाई में 220 किलो माल बरामद होने के बावजूद गोदाम में इतनी बड़ी मात्रा में आतिशबाजी मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं। मामले में पुलिस की भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई।

विज्ञापन

एसपी ने इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी को हटाया
मामले में पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए ललौली थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार राव और बहुआ चौकी प्रभारी अरुण कुमार मौर्य को लाइन हाजिर कर दिया। ललौली थाने के क्राइम इंस्पेक्टर श्याम सुंदर यादव को अपराध शाखा भेज दिया गया। इसके साथ ही बकेवर थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह को ललौली थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed