फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: An eighth class student brutally murdered a woman

Fatehpur: आठवीं के छात्र ने रेत दिया महिला का गला, स्कूल में बेटे को पीटने का कारण पूछने पर मौत के घाट उतारा

Tue, 17 Dec 2024 11:28 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 17 Dec 2024 11:28 PM IST
सार

Fatehpur News: आठवीं के छात्र ने महिला की गला रेत कर हत्या कर दी। पुलिस नाबालिग हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Fatehpur: An eighth class student brutally murdered a woman
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

स्कूल में बेटे से मारपीट का कारण पूछकर डांटने से नाराज कक्षा आठ के छात्र ने चाकू से महिला का गला रेत दिया। हत्या के बाद नाबालिग आरोपी भाग निकला। महिला की सास की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। रामदीनपुरवा निवासी रानी देवी (35) का पुत्र मोनू गांव के प्राथमिक विद्यालय में कक्षा सात का छात्र है। विद्यालय में गांव का ही एक 15 वर्षीय किशोर कक्षा आठ में पढ़ता है।

विज्ञापन


किशोर ने किसी बात पर मोनू को पीट दिया। घर लौटने पर मोनू ने मां को आपबीती बताई। करीब शाम चार बजे किशोर गोलगप्पे का ठेला लेकर बाजार की ओर जा रहा था। रानी देवी ने अपने दरवाजे पर किशोर का चाट का ठेला रुकवाया। उससे बेटे को पीटने का कारण पूछकर फटकार लगाने लगी। आवेश में आकर किशोर ने चाट के ठेला में रखा प्याज काटने वाला चाकू उठाकर महिला का गला रेत दिया। जिससे मौके पर महिला की मौत हो गई। ठेला छोड़कर किशोर भाग निकला। एएसपी विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि मामूली डांट फटकार से आवेश में आकर किशोर ने महिला की हत्या की है। महिला की सास रामप्यारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed