Fatehpur: धार्मिक स्थल के विवाद के बीच विहिप की धर्म यात्रा ने बढ़ाई प्रशासन की मुश्किलें
Fatehpur News: बीएनएस 163 लागू होने के चलते पहले धर्म यात्रा की अनुमति नहीं दी। बाद में रूट बदलने पर सहमति बनी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबूनगर के धार्मिक स्थल के विवाद के बीच मंगलवार को प्रशासन की मुश्किलें तब और बढ़ गई जब बीएनएस 163 लागू होने के चलते बुधवार को निकलने वाली धर्म यात्रा पर रोक लगा दी गई। इससे यात्रा निकालने वाले लोगों में रोष व्याप्त है। आलाधिकारी जानकारी होते ही मौके पर पहुंचे और यात्रा के संयोजकों के साथ बैठक कर रूट बदलने की बात की। इस पर सहमति बनने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। देर शाम यात्रा मार्ग का डीएम रविंद्र सिंह और एसपी अनूप सिंह ने जायजा लिया है। आयोजकों ने यात्रा को सफल बनाने के लिए हवन-पूजन भी मंगलवार को ओवरब्रिज के नीचे किया।
मलवां कस्बे में ओवरब्रिज से विश्व हिंदू परिषद की ओर से 61वीं वर्षगांठ पर बुधवार को यात्रा का आयोजन किया गया है। यात्रा 20 वर्षों से कस्बे में निकाली जा रही है। धर्म ध्वजा यात्रा का मुख्य उद्देश्य सनातनियों को संगठित कर धर्म की स्थापना और सजग करना है। शहर के आबूनगर विवाद के चलते धर्म ध्वजा यात्रा को लेकर प्रशासन दो दिन से मलवां कस्बे में डेरा जमाए है।
तय रूट के अनुसार, यात्रा ओवरब्रिज के नीचे से कोटिया मार्ग से सराफा गली पहुंचेगी। जहां से बूढ़े बाबा मंदिर और नेशनल हाईवे से लौटकर ओवरब्रिज के नीचे ही समाप्त हो जाएगी। पूर्व के वर्षों में धर्म ध्वजा यात्रा बूढ़े बाबा मंदिर से मस्जिद के बगल से भी गुजरकर कोटिया मार्ग से वापस मलवां कस्बे में समाप्त होती थी। डीएम व एसपी शाम को पहुंचे। यात्रा मार्ग की ड्यूटियां चेक की। यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर दिशा निर्देश दिए। पूरे दिन क्षेत्र में भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा।