फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Fatehpur Allegations of nutritional embezzlement at Anganwadi center pregnant women have not received rations

Fatehpur: आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार गबन का आरोप, चार माह से गर्भवती महिलाओं को नहीं मिला राशन, जांच शुरू

Thu, 26 Feb 2026 11:29 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 26 Feb 2026 11:29 AM IST
सार

Fatehpur News: नरैनी आंगनबाड़ी केंद्र में पिछले 4 महीने से पोषाहार का वितरण नहीं हुआ है, जबकि लाभार्थियों के मोबाइल पर फर्जी मैसेज भेजे जा रहे हैं। विभाग अब घर-घर जाकर इस घोटाले की जांच करेगा।

विज्ञापन
Fatehpur Allegations of nutritional embezzlement at Anganwadi center pregnant women have not received rations
आंगनबाड़ी केंद्र नरैनी तृतीय - फोटो : amar ujala

विस्तार

फतेहपुर जिले में हसवा विकास खंड क्षेत्र के नरैनी कस्बा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषाहार वितरण में बड़े स्तर पर अनियमितता का मामला सामने आया है। केंद्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर आरोप है कि पिछले चार महीनों से गर्भवती महिलाओं को शासन द्वारा निर्धारित पोषाहार नहीं दिया गया, जबकि वितरण से संबंधित मैसेज लाभार्थियों के मोबाइल पर भेजे जाते रहे।

विज्ञापन

शिकायतकर्ता मालती देवी ने बताया कि वह सात माह की गर्भवती हैं, लेकिन उन्हें एक बार भी पोषाहार नहीं मिला। मोबाइल पर वितरण का मैसेज आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि केंद्र पर पोषाहार वितरण में गबन किया गया है।

विज्ञापन

शिकायत की जांच कराई जा रही है
साथ ही, बच्चों के लिए ब्लॉक से उपलब्ध कराई गई एलईडी टीवी को महीनों बाद भी केंद्र में स्थापित नहीं किया गया। इससे बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। केंद्र पर तैनात अन्य आंगनबाड़ी कर्मियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीडीपीओ अरविंद कुमार यादव ने बताया कि शिकायत की जांच कराई जा रही है। सभी गर्भवती महिलाओं के घर जाकर सत्यापन कराया जाएगा। अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed