फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: Allegations of encroachment on land belonging to ancient Imambara, concerns rise ahead of Muharram

Fatehpur: कदीमी इमामबाड़े की जमीन पर कब्जे का आरोप, मोहर्रम से पहले बढ़ी चिंता

Wed, 07 Jan 2026 06:20 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 07 Jan 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
Fatehpur: Allegations of encroachment on land belonging to ancient Imambara, concerns rise ahead of Muharram
इंतजामिया कमेटी ने डीएम से की कार्रवाई की मांग - फोटो : अमर उजाला
शहर के कदीमी इमामबाड़े की जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए ताजिया व अलम इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा, क्योंकि उनका कहना है कि कब्जे से मोहर्रम के धार्मिक कार्यक्रम प्रभावित हो सकते हैं।
विज्ञापन


कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि जोशियाना मोहल्ले में स्थित यह कदीमी इमामबाड़ा कई वर्षों पुराना है और मोहर्रम के दौरान यहीं से ताजिया व अलम के जुलूस निकाले जाते हैं। धार्मिक दृष्टि से इसका विशेष महत्व है। कमेटी का कहना है कि सलमान और कामरान नाम के लोगों द्वारा इमामबाड़े और अखाड़े की जमीन पर निर्माण कार्य कर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है, जिससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन


कमेटी पदाधिकारियों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगी तो मोहर्रम के पारंपरिक आयोजनों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसी को लेकर प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराकर जमीन को कब्जामुक्त कराने और आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन देने पहुंचे पदाधिकारियों ने कहा कि यह मामला धार्मिक आस्था और वर्षों पुराने परंपरागत आयोजन से जुड़ा है, इसलिए इसे गंभीरता से देखा जाए। प्रशासन की ओर से अधिकारियों ने ज्ञापन प्राप्त कर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed