फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Fatehpur: After throwing the farmer, Bull killed him by pressing him against a tree

Fatehpur: किसान को फेंकने के बाद सांड ने पेड़ से दबाकर मार डाला, हादसे से परिवार का हाल बेहाल

Sat, 15 Jun 2024 06:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 15 Jun 2024 06:09 PM IST
सार

यूपी के फतेहपुर जिले में सांड के हमले से किसान की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Fatehpur: After throwing the farmer, Bull killed him by pressing him against a tree
विद्यासागर पटेल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहपुर जिले में मवेशियों को चारा डालने निकले किसान को सांड़ ने दौड़ा लिया। सींग से उठाकर फेंकने के बाद सांड़ ने पेड़ से दबाकर मार डाला। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खिदिरपुर निवासी विद्या सागर उर्फ तिवारी पटेल (48) किसान थे। वह परिवार समेत मामा के गांव मलवां थाना क्षेत्र के सहिली में रहते थे। वह भोर करीब तीन बजे भैंस को चारा डालने जा रहे थे। रास्ते में सामने सांड़ आने पर वह उसे हटाने लगे।

विज्ञापन


इस पर सांड़ ने किसान को दौड़ा लिया। भागते समय किसान ईंट की ठोकर लगने से गिर पड़ा। पीछे से पहुंचे सांड़ ने सींग से उठाकर किसान को बबूल के पेड़ के पास फेंका। बबूल के पेड़ पर किसान को दबाकर सांड़ ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर मामा राम सिंह व अन्य लोग पहुंचे। हमले में किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही किसान ने दम तोड़ दिया। किसान की मौत से पत्नी रिंकी देवी का हाल बेहाल है। उनका एक बेटा अंशु पटेल (11) और एक बेटी अंशिका पटेल (4) वर्ष की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन

अक्सर अन्ना मवेशियों से घटनाएं
अन्ना मवेशियों से हमले की आए दिन घटनाएं सामने आ रही हैं। दो दिन पहले बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक पर सांड़ ने हमला किया था। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ था। थरियांव थाना क्षेत्र में एक युवक की सांड़ के हमले में एक माह पहले मौत हो गई थी। कई बार वाहन चालक अन्ना मवेशियों के अचानक सड़क पर आने से हादसों का शिकार हो रहे हैं। कहीं न कहीं अन्ना मवेशियों की संख्या गांव और शहरी क्षेत्रों में बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed